महिला मित्र के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 03:53 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को किसी गैर औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने आव देखा ना ताव पति और उसके साथ मौजूद महिला की जमकर पिटाई की। इस पूरे हंगामें के दौरान आस-पास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पूरे मामले को फोन में कैद करने में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक मामला मथुरा के वृन्दावन की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी का है। पत्नी की मानें तो उसका पति उससे और अपने परिवार से अलग कहीं और रहता है। पत्नी के अनुसार उसका पति अय्याश किस्म का है। उसके कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। वो जहां रहता है वहां आए दिन किसी ना किसी महिला को अपने कमरे में लेकर आता है। 

पत्नी का कहना है कि आज उसे इस बात की सूचना मिल गई। जिसके बाद वह और उसकी मां पति के ठिकाने पर पहुंच गए और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने बताया कि इन्हीं हरकतों की वजह से उसका पति उससे तलाक लेना चाहता है जिसका मामला अदालत में भी चल रहा है। 

Ruby