महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 05:18 PM (IST)

चित्रकूटः चित्रकूट में एक महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि पूरे मामले को कोटेदार की साजिश बताते हुए ग्रामीणों ने प्रधान के समर्थन में उतरकर थाने का घेराव किया। फिलहाल जांच का हवाला देकर पुलिस ने ग्राम प्रधान को जमानत पर छोड़ दिया है।

बता दें कि जनपद के सिकरी ग्राम प्रधान बसंत कुमार ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र में बताया कि वह पहाड़ी थाना क्षेत्र में रहता है। गांव के कोटेदार ने खाद्यान वितरण में गड़बड़ी की थी, जिसका मैंने कई बार विरोध किया। ग्राम प्रधान के अनुसार इन्हीं सब मामलों का बदला लेने के लिए उन्होंने मेरे ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल प्रधान ने मुख्यमंत्री सहित डीजीपी, डीएम व एसपी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।