थानेदार की हरकत से आहत महिला सिपाही ने थाने में उठाया खौफनाक कदम (Pics)

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 03:18 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद जिले के सिविल लाइंस इलाके के महिला थाने में सिपाही मोनिका सिंह ने थाने के अंदर सुसाइड करने की कोशिश की। थाने में चिल्लाने की अावाज सुनकर सिपाही अंदर गए और उन्होंने मोनिका सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार फैजाबाद में कलंदर पुर में सिपाही के पद पर तैनात दिनेश सिंह की बेटी मोनिका सिंह इलाहाबाद सिविल लाइंस इलाके के महिला थाने में सिपाही पद पर तैनात है। इसकी नियुक्ति स्पोर्ट्स कोटे के जरिए हुई थी। आरोप है कि इलाहाबाद के पूर्व एसएसपी जोगिन्दर सिंह ने दोहरे आवासीय भत्ते लेने और नाईट ड्यूटी न करने के आरोप में मोनिका को निलंबित कर दिया था। जब मोनिका सिंह सीओ गणेश साह को बयान देने उनके आवास गई थी तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग कर उसे वहां से भगा दिया। इसी से आहत होकर मोनिका सिंह ने यह कदम उठाया।

क्या कहना है पुलिस का?
सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा का कहना है कि 15 दिन पहले 2 सरकारी आवास हड़पने की शिकायत मिली थी और जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसी बात पर इलाहाबाद के जोगेन्दर सिंह ने उसे निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि निलंबित करने की बात से आहत होकर सिपाही महिला ने केरोसिन डाल कर आत्महत्या की कोशिश की है। मामले की जांच की जा रही है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें