Diwali Celebration 2021: महिला पुलिस कर्मियों ने सजाया पूरा थाना, SHO ने खिलाया खाना

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 02:35 PM (IST)

रामपुर: पूरी दुनिया में जगह जगह असत्य पर सत्य की जीत के रूप में हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हर साल दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं, इसी तरह पूरे भारत देश में भी यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में जनपद रामपुर के थाना टांडा मैं वर्दी धारियों ने धूम मचा दी।


दीपावली के अवसर पर महिला पुलिसकर्मी प्रशिक्षु के रूप में मौजूद रहे। यहां पर उन्होंने रंगोलियां के साथ ही दीपक जलाकर पूरे थाने को सजाया जिसके चलते पूरा थाना रोशनी से जगमग हो गया। वहीं थाने के एसएचओ ने महिला पुलिस कर्मियों को इस पावन त्यौहार के मौके पर रात्रि भोज के रूप में खाना खिलाया। दीपावली के मौके पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।


महिला पुलिसकर्मी मनीषा नागर के मुताबिक वो आरटीसी पुलिस लाइन रामपुर से प्रशिक्षु हैं। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए वे लोग टांडा थाने आए थ। दिवाली का त्योहार पड़ा तो घर से दूर थाने को ही सजाने और यहीं पर खुशियां मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि हम सभी ने थाना सजाया और एसएचओ सर ने सभी को खाना खिलाया।


मनीषा ने बताया कि यहां आकर हम सबको बहुत अच्छा लगा और थाने में आकर हम लोगों को बहुत सारी जानकारी मिली कि किस तरीके से पुलिस वालों को सूचनाएं मिलती हैं, कैसे सुनवाई में देरी पड़ती है। सबके मन की बात हमें जाननी होती है सबकी सुरक्षा हमें करनी पड़ती है और हमें किस तरीके से शांति व्यवस्था बनाए रखना है तो यह सब हमें यहां आकर सिखाई जाती हैं। बहुत अच्छा लगा हमें और बहुत कुछ सीखने को मिला।

 

Content Writer

Umakant yadav