राशन की दुकान में महिलाओं ने किया हंगामा, विरोध करने पर डीलर ने दी भद्दी गालियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 04:31 PM (IST)

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस में वक्त हड़कंप मच गया जब एक राशन की दुकान में महिलाएं हंगामा करने लगी। महिलाओं का राशन डीलर पर आरोप है कि वह पहले तो राशन ही नही देता एक स्लिप देता है और राशनकार्ड ले लेता है। इसके बाद जब राशन लेने जाओ 25 किलो की जगह का 20 किलो ही राशन देता है। विरोध करने पर लोगों से गाली-गलौज करता है।

मामला तहसील सदर के टापा खुर्द का है। यहां राशन डीलर महावीर की राशन की दुकान है। शुक्रवार को महिलाएं राशन की दुकान पर राशन लेने आईं, लेकिन राशन डीलर राशन नहीं है कह कर चला गया। जिसपर लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। पीड़ित लोगों का कहना है कि वह राशनकार्ड पहले से ही जमा कर लेता है। इतना ही नहीं उस पर दस्तखत या फिर अगुंठा लगवा लेता है।

स्थानीय पार्षद ने बताया एक महीने का राशन को जपत कर लेता है और दूसरे महिने का राशन दे देता है। दूसरे महीने के राशन में घपला करता है। 25 किलो की जगह 20 किलो ही देता है। जिस वजह से लोगों की घर की अर्थ व्यवस्था डांवाडोल हो गई है। गरीब महिलाए कई-कई दिन चक्कर लगाती हैं। फिर जाकर उनकों राशन मिल पाता है। अगर महिलाएं इसका विरोध करती हैं तो वह भद्दी गालियां देता है।

लोगों का कहना है कि राशन डीलर गेंहू में मिट्टी मिला कर देता है। वही अब एसडीएम सदर संगम लाल यादव इस मामले की जानकारी कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।