UP में खास अंदाज से मनाया जाएगा Women''s Day, सभी स्मारकों में महिलाओं की फ्री एंट्री

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 10:26 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार को अंतररष्ट्रीय महिला दिवस योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ खास तरीके से मनाया जाएगा। स्कूलों में चौपाल लगाकर महिला स्वावलंबन और सुरक्षा की बात की जाएगी तो वहीं महिलाएं शहर की प्राचीन इमारतों की सैर निशुल्क कर सकेंगी। इसके अलावा महिला दिवस पर नारी सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रत्येक स्कूल को एक हजार रूपए की राशि भी विभाग की ओर से जारी की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला दिवस पर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की शपथ भी अभिभावकों को दिलाई जाएगी। स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी विद्यालयों में महिला दिवस पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं त्यावलम्बन के मुददों पर बड़े पैमाने पर जनमुहिम चलाई जाएगी। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक / वाडर्न , सुगमकर्ता, शिक्षा मित्र तथा पावर एंजिल अपने विद्यालय से सेवित मजरों, बस्ती, गाव व ग्राम पंचायत में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रचार प्रसार भी करेंगे। स्कूलों में इस दौरान बच्चों की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रदर्शनी के जरिए बच्चें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लिंग भेद, बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही विद्यालय में प्रोजेक्टर के जरिए फिल्म खुशी , स्वशक्ति , पहेली का प्रदर्शन भी किया जाएगा। चौपाल में पावर एंजिल द्वारा मुझे स्कूल अच्छा लगता है विषय पर वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में बालिकाओं को सेफ टच - अनसेफ टच जैसे विषय पर जानकारी भी दी जाएगी। सरकार की महिला हेल्पलाइनों की जानकारी भी अभिभावकों व बच्चों को दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि अन्तररष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

लखनऊ के एतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, पिक्चर गैलरी, रूमी गेट व घंटाघर की सैर महिलाएं निशुल्क कर सकेंगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हुसैनाबाद ट्रस्ट ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक 8 मार्च को एतिहासिक इमारतों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static