महिला प्रिंसिपल की गुंडईः हॉकी से की छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:03 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में महिला प्रिंसिपल की गुंडई सामने आई है। यहां के रजत डिग्री कॉलेज की महिला प्रिंसिपल स्टूडेंट से भरी क्लास में एक लड़के की बरेहमी से पिटाई कर रही है। पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टूडेंट से भरी क्लास में कुछ लड़के ब्लैकबोर्ड के पास खड़े हैं। उनमें से खड़े एक छात्र पर प्रिंसिपल का गुस्सा फूटता है। जिसके बाद वह उस लड़के की हॉकी, थप्पड़ों और मुक्के से जमकर पिटाई करती है। वहीं क्लास में बैठे अन्य छात्र दहशत में हैं। 

खबरों के मुताबिक चिनहट पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है। खैर अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो से सोई पुलिस जागती है या नहीं। क्या आरोपी प्रिंसिपल पर कोई कार्रवाई होती है ?
 

Ruby