बलिया:  पति ने घर से निकाला तो कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 01:40 PM (IST)

बलिया: परिवार से प्रताडि़त होकर महिलाएं कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं । इनका कहना है कि इनके पति इन्हें घर से निकाल दिए हैं ऐसी हालत में ये कहां जाए। जिस की वजह से अब न्याय की उम्मीद में भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला स्टेशन रोड का है। ये महिलाएं अपने पति की प्रताड़ना से पीड़ित हैं। इनका कहना है कि पारिवारिक विवाद के लिए तो न्यायालय में निस्तारण होता हैं।  लेकिन न्यायालय में पक्ष रखने वाला पति ही  पत्नी के खिलाफ न्याय न होने दे तो हम क्या करेंगे। वहीं एक ही नही तीन परिवार की महिलाएँ अलग-अलग पारिवारिक प्रताड़ना से जिलाधिकारी कार्यालय के समीप न्याय की उम्मीद में निश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

 इनका कहना है कि हम किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पारिवारिक अधिकार के लिए धरना दे रहे हैं। इसमें 10 वर्षीय बच्ची भी अपने मॉ के साथ बैठी है। शायद इसे यह पता नही होगा कि हम यहाँ क्यों बैठे हैं।

 लेकिन बच्ची के माँ की माने तो पति पेशे से वकील हैं जिसके कारण न्याय नही मिल रहा है।  मॉ के साथ बच्ची को भी घर से बाहर कर दिया गया है। अवैध महिला के साथ पति घर में रह रहा है। न्याय की उम्मीद में भूख हड़ताल कर रहे है। वहीं एक महिला का कहना है कि मेरे ससुर द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी कारण मुझे घर से बाहर कर दिया गया है।

Ajay kumar