Womens day: महिलाओं के लिए Good news, 8 मार्च को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में होगी फ्री एंट्री

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 08:41 AM (IST)

लखनऊः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को लेकर महिलाओं के बड़ी खुशखबरी है। जहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस अवसर पर ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल एम. नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को आठ मार्च को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। वहीं 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर संरक्षित स्मारकों में सभी सैलानियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi