कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनके सुझाये कार्यों को जनहित में दी जाए प्राथमिकताः BJP सांसद

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 04:01 PM (IST)

देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा हैं कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और क्षेत्र के विकास के लिये उनके द्वारा सुझाये गये जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी।

त्रिपाठी सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से पीडब्लूडी डाक बंगले पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाये गये कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की रीढ़ हैं। उनके द्वारा सुझाये के कार्यो में कोई लापरवाही क्षमा नहीं की जायेगा।

कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी खड़ी है और प्राथिमकता के आधार पर उनके कामों को कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की ही देन है कि देश और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static