'कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का करना चाहिए अध्ययन'

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 06:22 PM (IST)

गाजियाबाद: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का अध्ययन करना चाहिए
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। प्रशिक्षण में बताए गए सभी विषय पार्टी से जनता को जोड़ने के लिए हैै। आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है इसलिए हमारा काम, हमारी सोच अलग प्रकार की होगी। हमारी पार्टी सवा 100 करोड़ लोगों के लिए उनको विश्व में प्रथम स्थान दिलाने का मन रखती है और उसी के लिए काम कर रही है।

11 करोड़ कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करना होगा
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी को 2 समय पर्याप्त भोजन, स्वास्थ्य के लिए समृद्ध करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगामी 50 वर्षों तक पंचायत के पार्लियामेंट तक सफलता प्राप्त करने की कल्पना करना होगा। इसके लिए 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करना होगा। हमारे कार्यकर्ता इस प्रकार के भाव से अनेक प्रदेशों में सफल हुए हैं। जीतने के बाद भी अभी हमारा काम समाप्त हुआ है। कार्यकर्ता अपने प्रदेश में इतना काम कर दें कि पड़ोसी प्रदेश में उसकी खुशबू जाए और वह भी लाभांवित हो मोदी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है। जिससे कार्यकर्ता का पूरा देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हमारी रक्षा नीति ठीक है। हम सब से शांति चाहते हैं, लेकिन सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। उरी में हमारे सैनिकों पर हमले हुए, लेकिन दुश्मन भूल गया कि अब देश में मोदी की सरकार है। हमारे सैनिकों ने घर में घुसकर बदला लिया। सर्जिकल स्ट्राइक ने देश में विश्वास पैदा किया है। सरकार ने 116 जनहित की योजनाओं को नीचे काम किया है। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने क्या किया? हम पूछना चाहते हैं कि 50 वर्षों तक आपने क्या किया?

मैं आंकड़ों का विद्यार्थी हूं
विपक्ष कपड़ा बनाने वाले मजदूरी से पालन करने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाया। हमारा मानना है कि जो व्यक्ति पसीना बहाकर कम पूंजी से अपने परिवार का पालन करता है वह किसी बड़े उद्योगपति से कम नहीं है। मैं आंकड़ों का विद्यार्थी हूं। सोचने के स्तर को मोदी ने बदला है। 

Tamanna Bhardwaj