विश्व एकता आज की सबसे बड़ी जरूरत: योगी

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 04:26 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व एकता को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि भारत शान्ति एवं एकता में विश्वास करता है और इसके लिए देश के संविधान में भी प्रावधान किया गया हैं।

योगी ने रविवार एक स्कूल द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत शान्तिप्रिय देश है और दुनिया भर में फैले आतंकवाद का विरोध करता है।

महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के बारे में चिंतित 
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति‘सर्वे भवन्तु सुखन्ति’की भावना से प्रेरित है और हम सदैव इसके लिए प्रयासरत रहे हैं। सभी देशों की सरकारों को विश्व एकता एवं शान्ति के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके साख ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी को न्याय दिलाने की पहल की है। प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के बारे में चिंतित है।

की जाएगी111 अतिरिक्त परिवार अदालतों की स्थापना
महिलाओं और बच्चों को जल्द से जल्द न्याय मिले, इसके लिए प्रदेश में 111 अतिरिक्त परिवार अदालतों की स्थापना की जाएगी ताकि परिवारवाद के मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। योगी ने कहा कि देश में न्याय प्रणाली में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्याय प्रणाली में सुधार के लिए 1100 पुराने और अनुयोगी कानूनों को खत्म करने की कोशिश में लगी है।

व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है प्रदेश सरकार 
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की‘व्यापार करने में आसानी’की एक रिपोर्ट में पहली बार देश ने एक साल में 30 अंक प्राप्त किए है और 190 देशों की सूची में 100वां स्थान मिला है। राज्य सरकार व्यापार के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए काम कर रही है जिससे विकास गति को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है।