वाह सर! निरीक्षण पर निकले DM ने झोपड़ी में बेच रही महिला से पूछा हालचाल, खरीदा खोवा, अन्य अफसरों को कहा- आप भी खरीदें

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 05:51 PM (IST)

बहराइचः आज साइंटिफिक युग में हम पढ लिखकर कितने भी आगे बढ़ जाएं मगर दया भाव और दूसरों के दर्द को महसूस करने का एहसास होना बहुत बड़ी उपलब्धियों में से एक है। ऐसे ही सुंदर उदाहरण को पेश किया है उत्तर प्रदेश बहाराइच के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने। जहां घाघरा नदी के पास बने बेलहा बहरौली बांध का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब उन्होंने वहां लॉकडाउन की मार झेल रही महिला को खोवा बेचते देखा तो उससे भाव पूछा और एक किलो खरीद लिए। इतना ही नहीं उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी खोवा खरीदने को कहा।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिलाधिकारी ने एक बुजुर्ग महिला से खोवा खरीदकर मिसाल कायम की है। दरअसल, लॉकडाउन में लोगों के काम पर काफी असर पड़ा है। यही सोचकर डीएम ने महिला से पहले तो खोवा का भाव पूछा इसके बाद उसकी बिक्री के बारे में जानकारी ली। महिला ने बताया कि लॉकडाउन भर उसकी बिल्कुल भी आमदनी नहीं हुई है। अभी भी हाल यही है। यह सुनकर डीएम ने एक किलो खोवा खरीदा। वह अपने काफिले के साथ घाघरा पर बने बांध का निरीक्षण करने निकले थे।

बता दें कि डीएम वहां निरीक्षण को राजस्व व सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ पहुंचे थे। अचानक उनकी गाड़ी बांध किनारे बनी एक झोपड़ी से सामने रुक गया। डीएम गाड़ी से उतरे और झोपड़ी के अंदर चले गए और बुजुर्ग महिला जो कि कढ़ाई में खोवा बना रही थी उससे हाल-चाल पूछा। फिर उन्होंने 200 रुपए का एक किलो खोवा खरीद लिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी खरीदने को कहा, जिसके बाद सभी ने आगे बढ़कर खरीद की है। जिससे आधे घंटे में ही दो सौ रुपए किलो के हिसाब से महिला का बनाया हुआ पूरा खोवा बिक गया। इसके साथ ही डीएम ने महिला को प्लास्टिक थैला उपयोग न करने की सलाह दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static