यादव लैंड ​सैफई में सोमवार को मनेगी फूलों की होली, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 09:41 AM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के यादवलैंड कहे जाने वाले सैफई में सोमवार को होली रंग जमकर खिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ष की भांति इस बार भी फूलों की होली में होंगे शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दोपहर बाद अपने पैतृक गांव सैफई पहुंच गए हैं। होली के एक दिन पहले अखिलेश यादव होली पर्व मनाने के लिए सैफई पहुंचे हुए है। सैफई की होली एक लंबे अरसे से सुर्खियों में बनी हुई है। यादव लैंड की सैफई की होली का विशेष महत्त्व माना जाता है।

यादव ने सैफई स्थित कोठी परिसर में बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं के साथ होली की सभी को शुभकामनाएं एंव बधाई दी। रविवार को करीब 3 बजे अखिलेश यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते सैफई पहुंचे। इस बीच अखिलेश यादव ने इटावा,मैनपुरी,औरैया,कानपुर,फतेहपुर,फरुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, आगरा,आजमगढ़,बदायू आदि जनपदों आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों पर लिखी कविताओं को मंच के माध्यम से लोगों को अपने पास बुलाकर कविताओं को सुना।

इस मौके पर यादव ने वहां पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी और कहा कि आज के दौर में आप समाजवादियों को गांवों की परंपरा को कायम रखने की जरूरत है। क्योंकि इसे तोड़ने की खतरनाक साजिश पहले ही चल रही हैं और इन्हें और गहरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत चुनावों के दौरान उम्मीदवारी के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि बीजेपी वाले गांवों की परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसे सफल न होने देना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static