याेगीराजः दबंगों ने दलित महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से की पिटाई, टूटे दाेनाें हाथ

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 06:46 PM (IST)

फतेहपुर: कहने को भले ही हम 21वीं सदी में चांद पर पहुंच गए हैं लेकिन आज भी कहीं ना कहीं जातिवाद हम पर हावी है। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर में देखने को मिला है। जहां एक दलित वृद्ध महिला ग्राम प्रधान की गांव के ही दबंगो ने इस कदर पिटाई कर दी कि महिला के दोनों हाथ टूट गए और वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं महिला की जानकारी के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसका खामियाजा है कि दबंग द्वारा महिला ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी मिल रही है।


बता दें कि पूरा मामला फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शनिवार एक महिला ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ दबंगो पर पिटाई का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दबंगो द्वारा उसकी पिटाई की गई जिसमें उसके दोनों हाथ टूट गए और वह बुरी तरह घायल हो गई।


पीड़ित महिला ग्राम प्रधान के बेटे ने बताया कि नरेगा का काम चल रहा था वहां से मजदूरों की छुट्टी करके हम आए और घर पर थे तभी गाँव के चार-पांच लोग आये और लाठी डंडे से मारने पीटने लगे और उसके बाद हमलोग भागकर चौकी गए, जिसके बाद पुलिस गाँव आई जब तक यह लोग इधर उधर हो गए। थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण लगातार दबंग द्वारा ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी जा रहा है। जिसके लेकर महिला ग्राम प्रधान एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, जहां एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


फतेहपुर डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मंझिलगांव गाँव जो की थाना खागा में पड़ता है जहाँ की एक महिला द्वारा प्रतिपक्षियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे अभी विवेचना जारी है मेडिको लीगल प्राप्त नहीं हुआ है और साक्ष्यों के आधार पर इसमें कार्यवाही की जायेगी।  

 

 

Umakant yadav