सपा नेता का गजब कांड, CM योगी की बजाय खुद ही नारियल फोड़कर कर दिया यमुना पुल का उद्घाटन

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 09:09 AM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश की कृष्णनगरी मथुरा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है। वृन्दावन में आज सीएम योगी कुम्भ बैठक का जायजा लेंगे इसके साथ वह उदघाटन और विकास योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसी बीच इससे पहले की सीएम उद्घाटन करें 13 फरवरी की रात सपा के जिलाध्यक्ष ने अपने अंदाज में ही घाट का ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट का उद्घाटन कर दिया।

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी के उद्घाटन करने से एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने पूजा पाठ व पूरी विधि विधान से फीता काटकर किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आश्रम के लिए बने यमुना पुल पर फीता काटकर यमुना पर बने घाट पर नारियल फोड़कर सुभारम्भ करते नजर आ रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static