यमुना एक्सप्रेस-वे पर नेपाल-भारत मैत्री बस की ट्रक से टक्कर, ड्राइवर की मौत
punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 12:50 PM (IST)
आगराः आगरा के थाना एत्मादपुर इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर नेपाल-भारत मैत्री बस ट्रक से टकरा गई। उसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर चीख-पुकार मच गई। यह बस आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी और सामने से रॉन्ग साइड एक ट्रक आ रहा था। दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। जो घायल थे उन्हें आगरा इलाज के लिए भेजा और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो हल्के घायल हुए थे। वह दूसरी बस में बैठकर दिल्ली चले गए हैं।