मौत का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 11:55 AM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौत का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन लोग हुए घायल हो गए। जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। 

बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब सुबह एक बस आगरा से दिल्ली की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे पर होकर जा रही थी। जिसमें बिहार के लोग दिल्ली जा रहे थे। मगर जैसे ही बस थाना महावन की माइलस्टोन 125 पर पहुंची। तभी बस पलट गई बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग मदद के लिए पहुंच गए। और पुलिस को सूचना दे दी गई। मगर बस पलटने में लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। 

यात्रियों का कहना था कि नए ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए देदी थी और वह ठीक से नहीं चला रहा था। जबकि और अगर सवारियों की बात करें तो उनका कहना यह भी है ड्राइवर को नींद आने के कारण यह घटना हुई यह सभी लोग दरभंगा से दिल्ली जा रहे थे। 


 

Tamanna Bhardwaj