यमुना एक्सप्रेस-वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही बस पलटी, 3 की मौत 5 घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 12:56 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलीगढ़ (Aligarh) के टप्पल क्षेत्र में शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna ExpressWay) पर एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से 3 यात्रियों (3 Passenger) की मौत (Death) हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कानपुर से दिल्ली (Kanpur To Delhi) जा रही रेड बस सर्विस की निजी बस अलीगढ़ के टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सिमराठी के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बस में 45 यात्री सवार थे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिए हैं। 

Umakant yadav