इलाहाबाद में बढ़ा यमुना का जलस्तर, गंगा में उतार चढ़ाव जारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 10:43 AM (IST)

इलाहाबादः यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है जबकि गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। 

सिंचाई विभाग बाढ़ के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में हो रही वर्षा के कारण केन और बेतवा नदी के जरिए पानी यमुना में बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 24 घंटो के अंदर यमुना का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर मीटर तक बढ़ गया है। उत्तराखंड के पहाडी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा और यमुना के जलस्तर में भी इजाफा होने के कारण गंगा का जलस्तर में इजाफा हो रहा है। गंगा के जलस्तर में करीब एक मीटर का इजाफा अब तक दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गंगा और यमुना के जलस्तर में इजाफा को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
 

Deepika Rajput