कांग्रेसियों की बरसों की मांग हुई पूरी, प्रियंका को लखनऊ में मिला घर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 11:45 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए राजधानी लखनऊ में घर की तलाश पूरी कर ली गई है। प्रियंका के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अब लखनऊ यात्राओं के दौरान हजरतगंज में (23/2) गोखले मार्ग स्थित इंदिरा गांधी की दिवंगत मामी शीला कौल के घर पर रात गुजारेंगी। कौल के इस घर की मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा हो गया है। यहां नेहरू जी द्वारा लगाया गया पौधा भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस घर में बापू भी कई बार आए थे।

छोटे प्रवासों के कारण विरोधी उन पर साधते थे निशाना
बता दें कि स्थायी घर न होने से प्रियंका को लखनऊ के होटलों में ही रात गुजारनी पड़ती थी। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सियासी गतिविधियां बढ़ने जा रही है। जिसको प्रियंका लखनऊ से ही संचालित करने वाली हैं। वहीं प्रियंका भी ग्राउंड जीरो से प्रदेश की सियासत की नब्ज पढ़ सकेंगी। अभी तक लखनऊ में छोटे प्रवासों के कारण विरोधी उन पर निशाना साधते थे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बरसों मांग पूरी हो जाएगी।

 

 

Ajay kumar