राम जन्मोत्सव पर रामलला को पहनाए जाएंगे पीले रंग के वस्त्र, श्रद्धालुओं को दिया जाएगा महाप्रसाद

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 06:33 PM (IST)

अयोध्या: दस अप्रैल को रामनवमी पर अयोध्या के दस हजार मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं रामनवमी पर रामलला इस बार पीले रंग के वस्त्र पहनेंगे और उनके आंगन में पहली बार बधाई भी होगी। इसके साथ ही हर श्रद्धालु को इस उत्सव का महाप्रसाद भी दिया जाएगा। जन्मोत्सव की झांकी करोड़ों राम भक्त देख सकेंगे। इसके साथ ही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दूरदर्शन से रामलला के जन्मोत्सव का प्रसारण करने की बात कर ली है।

PunjabKesari

10 अप्रैल को 12 बजे मंगलगान के बीच रामलला का जन्म होगा
बता दें कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (10 अप्रैल) को ठीक दोपहर 12 बजे मंगलगान के बीच रामलला का जन्म होगा। जन्मोत्सव के समय रामलला के दरबार में मुश्किल से 100 लोग शामिल हो सकेंगे। जन्मोत्सव के खास पलों की झांकी देखने के लिए करोड़ों राम भक्त आतुर हैं, जबकि करीब 50 लाख के अयोध्या पहुंचने के अनुमान हैं।

PunjabKesari

'श्रद्धालुओं की हर सुविधा को पूरा करने की कोशिश में ट्रस्ट दिन-रात काम कर रहा'
ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा और अभिलाषा को पूरा करने की कोशिश में ट्रस्ट दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रामलला के जन्मोत्सव के बाद उनके दरबार में पहली बार बधाई भी होगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। पूरा गर्भगृह और मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा।

PunjabKesari

रामलला को पहनाए जाएंगे उन्हें पीले रंग के वस्त्र- मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास
वहीं मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अनेक दिव्य नदियों के जल और रसायनों से रामलला को स्नान करा कर उन्हें पीले रंग के वस्त्र और सोने के आभूषण पहनाए जाएंगे। कुट्‌टू, सिंघाड़ा का आटा और रामदाना के साथ धनिया की पंजीरी भक्तों को देने के लिए ट्रस्ट व्यवस्था कर रहा है। इसमें अनेक प्रकार के मेवा भी शामिल रहेंगे। पूरा प्रसाद कम से कम 250 किलो रहेगा। मुख्य पुजारी ने बताया कि रामलला रामजन्म उत्सव के दिन जो पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे उसे आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु ने दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static