मशहूर योग गुरु पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 01:06 PM (IST)

प्रयागराजः प्रयागराज में रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जो बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित तो करता ही है साथ ही संत जैसे प्रमुख धार्मिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। मामला प्रयागराज का है, यहां क्रिया योग आश्रम के संस्थापक पर उनकी ही बेटी ने बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस रेप सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम ने रेप के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए एक सोची समझी साजिश करार दिया है। योगी ने कहा कि कुछ बिचौलिए हैं जो आश्रम पर कब्जा करने के लिए बेटी को मोहरा बना रहे हैं। आशीष नाम का एक युवक आश्रम में कई साल से रहता था। उसी की बुरी नजर आश्रम पर पड़ी। उसी लड़के के कहने पर बेटी ने ये आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एक हफ्ते पहले आश्रम के लोगों के साथ दिल्ली, बलिया गई थी वहां सब ठीक था, लेकिन प्रयागराज आने के बाद अचानक से ये आरोप लगाना साजिश का हिस्सा है। वहीं रेप और बंधक बनाने के सवाल पर कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाए चाहे तो डीएनए करा ले सब कुछ सामने आ जाएगा। 

बता दें कि, इस हाई प्रोफाइल क्रिया योग संस्थान में देश के आलावा विदेशी भक्त भी रहकर अध्यात्म और योग से जीवन का मूल मंत्र प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। इस आश्रम के संस्थापक कभी लंदन कभी अमेरिका तो कभी कनाडा में भी विदेशियों को योग की शिक्षा देते हैं और विदेशों में भी इनके कई आश्रम हैं।

Deepika Rajput