ताजमहल को भी ‘सांप्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं योगी : रालोद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 05:53 PM (IST)

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी सरकार द्वारा जारी पर्यटन बुकलेट में ताजमहल के नहीं होने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल को भी ‘सांप्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में ताजमहल एक मात्र पर्यटन स्थल है। जिसके देखने का वाब भारत आने वाले किसी भी विदेशी की आंखों में होता है।

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूपी सरकार द्वारा जानबूझकर द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है और ताजमहल की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। ताजमहल किसी व्यक्ति विशेष धर्म या जाति के नाम पर नहीं बल्कि ताजमहल भारत की ऐतिहासिक धरोहर के रूप विश्व वियात है और दुनिया के 7 अजूबों में से एक है।

उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ विश्व के करोड़ों अरबों पर्यटकों के दर्शन का केन्द्र रहा है। जिसकी लोकप्रियता पूरे विश्व में व्याप्त है और पूरे विश्व में भारत की पहचान है और हमारी संस्कृति का प्रतीक भी है। उन्होंने ताजमहल को भी पर्यटन बुकलेट में शामिल करने की मांग की है।