UP TET पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, सचिव (PNP) संजय उपाध्याय सस्पेंड

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 05:30 PM (IST)

लखनऊ: यूपी टीईटी पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इस संबध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

संजय उपाध्याय पर ही इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी थी। सरकार ने पेपर लीक होने के मामले को उनकी बड़ी चूक माना है। निलंबन की अवधि में संजय उपाध्याय को लखनऊ में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से सम्बद्ध किया है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में पेपर लीक होने पर रविवार सुबह यूपीटीईटी परीक्षा निरस्त कर दी गयी थी। इस मामले पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों की जल्द धरपकड़ और सख्त कारर्वाई किये जाने के निर्देश दिये थे। उधर समाजवादी पार्टी (सपा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने घटना की भर्त्सना करते हुये इसे सरकार की विफलता करार दिया था।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj