भ्रष्टाचार पर लग रहा विराम, महामिलावटी और धोखेबाजों का प्रदेश से मिट रहा नाम: योगी

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 09:32 AM (IST)

 

लखनऊः लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार पर लग रहा विराम। महामिलावटी, धोखेबाजों का प्रदेश से मिट रहा नाम। खोई हुई पहचान लौट रही, उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही। अब ये परिवर्तन नहीं थमेगा। नए सफर पर उत्तर प्रदेश।

'संकल्प, समरसता, संस्कृति और सम्मान, बदल रहा उत्तर प्रदेश, हर्षित हिंदुस्तान। निवेश का है आकर्षक धाम, प्रगति का हो कोई आयाम, उत्तर प्रदेश का आज है नाम। राम, शिव और माधव की धरती, बढ़ा रही भारत का मान। नए सफर पर उत्तर प्रदेश।'

Deepika Rajput