मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के विरोधी हैं SP-BSP और कांग्रेस: योगी

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 09:52 AM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति की बात पर कांग्रेस, सपा-बसपा विरोध करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे दुनिया में बढ़ा है। देश में आम जनमानस के मन में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष सम्मान है। पूरे देश में बीजेपी की लहर है। मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आई है। सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' की बात को साकार किया है। पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आजादी के बाद भारत को वैश्विक आधार पर विशेष सफलता मिली है। भारत के योग को विशेष महत्ता मिली। पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाने लगा।

उन्होंने कहा कि कुम्भ के आयोजन की सराहना पूरे विश्व में हुई है। इससे देश का सम्मान बढ़ा है। प्रप्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से अजहर मसूद जैसा आतंकवादी वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। उसकी भी ओसामा बिन लादेन की तरह उलटी गिनती शुरू हो गई है।

Deepika Rajput