केशव देव मौर्य का CM योगी पर हमला, बोले- सपा की सरकार बनी तो एक बार फिर रोएंगे योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 02:09 PM (IST)

बदायूँ: उत्तर प्रदेश में बदायूं पहुंची महानदल समाजवादी पार्टी की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का जिले में समाजवादी  महानदल कार्यकर्ताओं नें जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सपा में योगी आदित्यनाथ संसद में रोए थे ठीक उसी तरह सपा सरकार में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर रोयेंगे। साथ ही उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौर्य बीजेपी में अपना आत्मसम्मान नहीं बचा पा रहे हैं तो समाज के लोगों का क्या आत्मसम्मान बचा पाएंगे। उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें अपशब्द कहकर भी अपमानित किया।

समाजवादी पार्टी और महानदल की जन आक्रोश यात्रा का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। जन आक्रोश यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी और महानदल के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने मीडिया से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा की महानदल का एक ही लक्ष्य है की उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बारे में कहा की सपा सरकार में जिस तरह योगी आदित्य नाथ संसद में रोते थे ठीक उसी तरह सपा सरकार बनी तो योगी आदित्यनाथ एक बार फिर रोयेंगे।

Content Writer

Umakant yadav