आज CM के पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, नए चेहरों को मिल सकती मंत्रीमंडल में जगह
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 02:24 PM (IST)
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन है, आज योगी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार संभालेंगे। शाम को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Koo Appआज मुझे उ.प्र. भाजपा के विधायक दल के नेता का पुनः दायित्व मिला है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मा. गृह मंत्री जी तथा भाजपा परिवार व सहयोगी दलों के सभी माननीय सदस्यों का हार्दिक आभार! उ.प्र. में राष्ट्रवाद, सुशासन, सुरक्षा व विकास की यात्रा सतत चलती रहेगी। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 24 Mar 2022
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित मंत्रियों को सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आमंत्रित किया है।
Koo Appआज मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से भेंटकर भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के भाव के साथ उत्तर प्रदेश वासियों के बहुआयामी विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 24 Mar 2022
नवनिर्वाचित विधायकों में नए मंत्रिमंडल शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर बेचैनी भी दिख रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तकरीबन 45-50 मंत्री भी शपथ लेंगे। योगी के नए मंत्रिमंडल में महिला, युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण होगा।
Koo Appउप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को पुन: विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके प्रभावशाली नेतृत्व में उत्तरप्रदेश की विकास यात्रा सतत जारी रहेगी एवं शांति व समृद्धि के साथ लोक-कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता रहेगा। - Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) 24 Mar 2022
जिन महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें-नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।