गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज की सिराथू सीट से लड़ेंगे चुनाव
punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 01:35 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहले चरण की 58 में से 57 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा गई है। वहींं, गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे और केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज उत्तरप्रदेश के भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करते हुए कहा कि पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की आज घोषणा कर रहे हैं।
Koo Appमा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं मा0 केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 हेतु मुझे, मेरी जन्मस्थली सिराथू विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सिराथू विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक कमल खिलाने के लिए संकल्पबद्ध हूं। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 15 Jan 2022
Koo Appभारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु आप सभी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं। निश्चित ही आप सभी प्रत्याशी भाजपा की ऐतिहासिक विजय के साक्षी बनेंगे और उत्तर प्रदेश में पुनः जनता के अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश के विकास को और गति प्रदान करेंगे। #इसबारभाजपाफिरसे_300पार - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 15 Jan 2022
-पहले चरण की 58 में से 57,दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं आज बाकी के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी।