हिंदुस्तान की स्वतंत्रता के लिए यूपी के CM योगी और देश के PM मोदी का होना जरूरी: साक्षी महाराज

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 05:48 PM (IST)

उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्नाव के ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के जंगे नगर चौराहे पर सदर विधायक द्वारा मंगलवार देर शाम आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव में सांसद साक्षी महाराज ने खुले मंच से एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अब तक 40 लाख मुस्लिमों का कत्ल किया जा चुका है। इन मुस्लिमों को आरएसएस या बजरंग दल वाले नहीं, बल्कि कलमा पढ़-पढ़कर मौलवियों ने मरवाए हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि जब इनके ताजिया निकलते हैं तो ताजिया में कहते हैं हाय हुसैन हम ना हुए, तो हाय हुसैन हम ना हुए। इनके हुसैन को मारने वाले कौन थे, हुसैन का कत्ल तो कर्बला की धरती पर कुरान की आयतें पढ़-पढ़ कर किया गया था। साक्षी ने कहा आगे कहा कि ये जो तालिबानी सोच के लोग हैं वो इस धरती के दुश्मन है। अफगानिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आ गए और भगवान ना करें लेकिन हिंदुस्तान में भी ऐसी स्थिति आ जाए तो ये लोग कहां जाएंगे। समुद्र में डूबने के अलावा और कोई जगह नहीं है। इसलिए हिंदुस्तान ठीक रहे, हिंदुस्तान स्वतंत्र रहे, आजाद रहे, इसके लिए आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहें और मोदी ही देश के प्रधानमंत्री रहें।

Content Writer

Umakant yadav