कल रायबरेली में एक ही दिन होगी योगी और प्रियंका की एंट्री, गरमाएगी UP की सियासत

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 04:29 PM (IST)

रायबरेलीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे से जिला प्रशासन खासा पशोपेश में है।

फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे योगी
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने यहां आएंगे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे।

रेल कोच फैक्ट्री में आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी प्रियंका
दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगी। वह पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने लालूपुर चौहान गांव जाएंगी। शाम को वह लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी।

दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम
बता दें कि, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। दो वरिष्ठ नेताओं की एक ही दिन में मौजूदगी से जिले में यातायात व्यवस्था पर आंशिक असर पड़ने की संभावना है।

Deepika Rajput