योगी बाबा अपने उपलब्धियों पर भले ही खुश हों लेकिन जनता खुश नहीं: संजय सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 05:06 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, रेप, गैंगरेप तथा अपहरण जैसी घटनाएं आती रहती हैं। योगी बाबा अपने उपलब्धियों पर भले ही खुश हों लेकिन जनता खुश नहीं है।

संजय सिंह ने कहा कि ये लोग (भाजपाई) इतने संवेदनहीन लोग हैं कि दिमागी बुखार से हुई बच्चों की मौत पर कहते हैं कि अगस्त में बच्चे मरते ही हैं। इस सब चीजों को छुपाने के लिए ये लोग धर्म का सहारा ले रहे हैं। 

संजय सिंह यहीं नहीं थके उन्होंने कहा कि आज स्कूलाें में छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। बच्चों को मिड डे मील में नमक रोटी खिलाया जा रहा है। जो पत्रकार इस खबर को दिखाया सरकार ने उसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बता दें कि एक केस के शिलशिले में संजय सिंह लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरङान उन्होंने ये बातें कही। 

Ajay kumar