योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 12:37 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ढाई साल बाद बुधवार को अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
PunjabKesariस्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों.. महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गई है। सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गई है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PunjabKesari
इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नए चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ-
1.सुरेश राणा (विधायक थाना भवन शामली)
2.भूपेंद्र चौधरी (एमएलसी)
3.अनिल राजभर (विधायक-शिवपुर वाराणसी)
4.डॉ. महेंद्र सिंह (एमएलसी) 
5. राम नरेश अग्रिहोत्री (विधायक भोगांव)
6.कमला रानी वरुण (विधायक-घाटमपुर (सुरक्षित सीट)

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार-
1-डॉ.नीलकंठ तिवारी (विधायक-वाराणसी साउथ)
2.कपिलदेव अग्रवाल (विधायक-मुजफ्फरनगर शहर)
3. सतीश द्विवेदी (विधायक-इटवा, सिद्धार्थनगर)
4.अशोक कटारिया (एमएलसी)
5.श्रीराम चौहान (विधायक-धनघटा (सुरक्षित सीट)
6. रविंद्र जायसवाल (विधायक-वाराणसी नार्थ)

राज्यमंत्री-
1. अनिल शर्मा 
2. महेश गुप्ता
3.आनंद स्वरूप शुक्ला
4.गिर्राज सिंह धर्मेश
5. लाखन सिंह राजपूत
6. नीलिमा कटियार
7. चौधरी उदयभान सिंह 
8.चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
9. राम शंकर सिंह पटेल
10.अजीत सिंह पटेल
11. विजय कश्यप

इन मंत्रियाें ने दिया इस्तीफा-
बता दें कि, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं किया गया है। वहीं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static