कैबिनेट बैठक: यूपी मोटर नियामवली में बदलाव का प्रस्ताव पास, वाहनों के लिए रंग निर्धारित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 03:58 PM (IST)

लखनऊः योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में हुई। बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें उत्तर प्रदेश मोटर नियामवली में बदलाव का प्रस्ताव भी पास हुआ। व्यावसायिक वाहनों के लिए रंग निर्धारित किए गए हैं। 

कैबिनेट बैठक में यूरिया का दाम करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। अब प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती होगी। इसके साथ ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलेंगे। यूपी सरकार ने कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए जापान से काफी बड़ा समझौता किया है, जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी। कैबिनेट में मोटरयान नियमावली में संशोधन के साथ उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 जारी हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत के लिए 7 वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षण करना होगा। 

इस बार प्रयागराज में कुंभ मेला में कल्पवासियों को 17 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चीनी मिलेगी। एक राशन कार्ड पर 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को चीनी की मात्रा बढ़ाने का अधिकार दिया है। कैबिनेट में कक्षा एक से आठ तक नि:शुल्क किताबों के वितरण के लिए छपाई की नीति में बदलाव किया गया है। आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर और बांदा के मेडिकल कॉलेजों में समूह ग के रिक्त पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। फैजाबाद अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क के उच्च विशेषताओं की धनराशि को मंजूरी मिली है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में भांग की खेती को भी अनुमति दे दी है। 

 

Deepika Rajput