आजमगढ़ पहुंचे CM योगी ने 113 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 04:45 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सठियांव चीनी मिल में 212 करोड़ की 48 योजनाओं का लोकार्पण के साथ 340 करोड़ रुपए की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों के लिए बाहर पहचान का संकट था। हम उसकी पहचान विकास से बदलेंगे। चीनी उद्योग की हालत को ठीक करने के लिए जहां जरुरत पड़ेगी, वहां सरकार उनके साथ खड़ी मिलेगी। पहले सठियांव चीनी मिल पैसे की कमी की वजह से बंद पड़ी थी। इसके लिए हमारी सरकार ने 56 करोड़ रुपए दिए। 7 हजार करोड़ का पेमेंट गन्ना किसानों का उनकी सरकार ने कराया। इस वक्त 116 चीनी मिल चल रही हैं। 3 चीनी मिलें जल्द शुरु की जाएंगी।

साथ ही सीेएम योगी ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने किसानों का अपमान किया। हमारी सरकार ने गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की। 30 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है। 37 लाख परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। 11 लाख लोग पीएम आवास योजना से फायदा हुआ था। 2022 तक सभी गरीबों को आवास मिल जाएगा।