योगी ने तरुण सागर महाराज के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 06:27 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया। जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज ने हमेशा अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज को राह दिखाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी उनकी वाणी लोगों को प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने जैन मुनि को श्रद्धांजलि देते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

Ruby