योगी ने होली की दी बधाई, कहा- आप के जीवन में यह पर्व खुशियों का रंग बरसाए और सुख समृद्धि लाए

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 10:33 AM (IST)

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने होले के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कर कहा उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव- विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।  उन्होंने कहा यह पर्व सबसे जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख समृद्धि लाए। योगी ने कहा होली का आप के जीवन में उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करें, यही कामना है। 


बता दें कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। 'होलिका दहन उत्सव' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोरखपुर वासियों के मध्य योगी ने शिरकत की। इस दौरान उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया। 

 

Content Writer

Ramkesh