CM योगी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर दी हार्दिक बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 09:30 AM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हमे प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

योगी ने कहा कि विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। 

Deepika Rajput