रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में योगी ने टेका मत्था, दिवाली की दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 10:38 AM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया और हनुमानगढ़ी में मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री कनक भवन, सुग्रीव किला और अयोध्या में लगने वाली राम प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करेंगे। 10 बजे वह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

बता दें कि, मुख्यमंत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आप सभी देशवासियों को अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के पर्व ‘दीपावली’ की मंगलमय शुभकामनाएं।

Deepika Rajput