योगी ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को दी हार्दिक बधाई

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 11:07 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला है। उन्होंने स्व. जॉर्ज फर्नाण्डीज़, स्व. अरुण जेटली, स्व. सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण तथा स्व. मनोहर परिर्कर को पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इन सभी के सामाजिक सरोकारों का स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित विभूतियों विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले इन महानुभावों से सभी को खासतौर पर युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और नाम रौशन किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के छन्नू लाल मिश्र (कला) के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा, डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय एवं डॉ. नरेन्द्र नाथ खन्ना (चिकित्सा), संजीव बिखचन्दानी (व्यापार व उद्योग), योगेश प्रवीण (साहित्य व शिक्षा), जीतू राय (खेल), मोहम्मद शरीफ (सामाजिक कार्य), दया प्रकाश सिन्हा (कला), हरीश चन्द्र वर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) आदि को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static