Commonwealth Games 2022: योगी ने वेटलिफ्टर संकेत सरगर तथा पी गुरुराजा को पदक जीतने पर दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 10:53 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में वेटलिफ्टर संकेत सरगर को रजत पदक तथा वेटलिफ्टर पी गुरुराजा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। योगी ने शनिवार को कहा कि सरगर और गुरुराजा ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। योगी ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से देश की युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने जहां पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। संकेत और गुरुराजा की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स, राजनेता और क्रिकेटर्स संकेत और गुरुराजा को बधाई दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static