CM योगी ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 09:54 AM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और उसके बाद राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी ने हवाई सर्वेक्षण से पहले कैंट हाई स्कूल और सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज में स्थापित बाढ़ राहत शिविर में जाकर पीड़ितों का हाल जाना। पीड़ितों का हाल जानने के दौरान जानकारी होने पर एक बच्चे का जन्मदिन है, उन्होंने बच्चे के हाथों से केक कटवाया और उसे बधाई दी। इसके बाद राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बाढ़ राहत के प्रबंध कर लिए गए हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि चंबल, बेतवा, केन नदियों में जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में काफी मात्रा में पानी आ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में नाव लगाकर बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, नाव के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन और पानी के अलावा मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं।
PunjabKesari
बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द हो राहत सामग्री का वितरण
योगी कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद कर उन्हें राहत सामग्री का वितरण शीघ्रता से किया जाए। पशुओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा प्रशासन को चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ-साथ दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार की जनहानि होने पर 24 घंटे में मुआवजा की धनराशि देने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जलस्तर कम होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static