आशा बहुओं की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने पर CM योगी बधाई के पात्र: बहुगुणा जोशी

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 01:03 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आशा बहुओं और आशा संगिनियों की प्रतिपूर्ति एवं परिवेक्षण राशि में 750 रुपये की वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं और आशा संगिनियूर्व अक्टूबर, 2018 में केन्द्र सरकार द्वारा भी पये की वृद्धि की घोषणा की है जो काबिल-ए-तारीफ है।  उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी कुछ माह पूर्व अक्टूबर, 2018 में केन्द्र सरकार द्वारा भी आशा बहुओं और आशा संगिनियों की इस राशि में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। इस तरह आशाओं को एक ही वित्तीय वर्ष में केन्द्र एवं राज्य सरकार से कुल दो वित्तीय वृद्धि का लाभ प्राप्त हो गया है। जोशी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यद्यपि इस वृद्धि से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार आएगा। तथापि यह आशाओं के परिश्रम का उनकी ओर से दिया गया सम्मान है।  

उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग पौने दो लाख आशा बहुएं एवं आशा संगिनी दूरस्थ गांवों तक टीकाकरण, मातृ-शिशु संबन्धी देखभाल, महिला एवं वृद्धों के स्वास्थ्य संबन्धी कार्यों सहित 40 अन्य उपयोगी सेवाओं को संपन्न करवाती है।  आशाओं द्वारा अपनी प्रतिपूर्ति एवं परिवेक्षण राशि में वृद्धि की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घोषणा पर धन्यवाद दिया है।   

Ruby