CM योगी ने प्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ सिंह के निधन पर जताया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 11:20 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सिंह ने समकालीन कविता को नई गति और दिशा देते हुए अपनी कालजयी रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया। 

योगी ने कहा कि उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साहित्य जगत में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

गौरतलब है कि केदारनाथ सिंह का कल 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।  पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ. केदारनाथ सिंह को करीब डेढ़ माह पहले कोलकाता में निमोनिया हो गया था। इसके बाद से वह बीमार चल रहे थे। पेट के संक्रमण के चलते उनका सोमवार रात करीब पौने 9 बजे एम्स में निधन हो गया।       

Punjab Kesari