UP Election 2022: झांसी में योगी ने भरी हुंकार, बोले- फिर राष्ट्रवादी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 01:27 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसी कर्म में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 21वीं सदी के सबसे बड़े संकट से हम जूझ रहे है। इसके बावजूद भी सपा, बसपा, कांग्रेस ने जनता की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरवादियों को हमें सबक सिखाना है। भारतीय जनता पार्टी  की सरकार ने कोरोना संकट के दौरान लोगों को फ्री वैक्सीन ने लाखों लोगों की जान बचाई है। सपा प्रमुख को तंज कसते हुए ये लोगों ने झूठी अफवाह फैलाई की यह मोदी वैक्सीन है अब उन्हें बता दो कि मोदी को वोट भी मिलेगा।

 

उन्होंने कहा भाई बहनों की जोड़ी तो दिल्ली से निकले ही नहीं। उन्होंने कहा जो संकट के समय आप के साथ है वही  आपका सच्चा हितैषी है। हमारी सरकार ने प्रदेश के खुशहाल और समृद्ध के लिए काम कर ही है। आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा श्रेष्ठ माध्यम है। जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा में बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डबल इंजन की भाजपा सरकार की इसी सोच का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत क्रियाशील है। बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। इसी कड़ी में कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा में ₹41.28 करोड़ से सेंगुर नदी पर सेतु निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण सुनिश्चित किया गया है।

बुंदेलखंड सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सौभाग्य योजना के तहत कानपुर देहात में कुल 92,000 लाभार्थियों को विद्युत संयोजन प्रदान कर लाभान्वित किया जाना हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नया उ. प्र. नए उजियारे के साथ विकास के सुपथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक जनपद में उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था भाजपा सरकार का लक्ष्य है। जनपद जालौन के कालपी में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण उच्च शिक्षा के दिशा में एक आदर्श मिसाल पेश की है।
 

Content Writer

Ramkesh