योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा, पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 हजार रुपए किया

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 04:47 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधान चुनाव 2022 से पहले प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुजुर्गों, दिव्यांग के पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 हजार रुपए कर दिया है।  आज सीएम ने इस का विधान सभा में ऐलान किया है।  उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने प्रदेश के बुजुर्गों, दिव्यांग,कुष्ठरोग पेंशन में सरकार ने बढ़ा दी है। वहीं सरकार ने महिला रोगियों के असाध्य रोगों पर इलाज के लिए 5 लाख की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा प्रदेश में सौभाग्य योजना नम्बर 1 पर है। पिछली सरकारों के शासन काल में 30वें स्थान पर था।  उन्होंने  कहा कुछ लोगों को स्मार्ट सिटी अच्छी नहीं लगती है। वर्तमान में  प्रदेश में 17 नगर निगम हैं जिनमें 10 नगर निगम केंद्र सरकार सरकार ने स्मार्ट सिटी में शामिल  कर दिया है।

उन्होंने कहा डॉ लोहिया ने जो सपना 60 वर्ष पहले देखा था वो पूरा हो रहा है। पीएम मोदी की अगुवाई में गरीबों के सिर पर छत, शौचालय मिल रहा है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा पिछली सरकारें सिर्फ बोझ बनी हुई थी।  2017 से पहले जनता भूख् से मरती थी सरकारे खमोशी से देखती रहती थी। कोई भी मंत्री अपने अवास से नहीं निकलता था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था परंतु हमारी सरकार ने  86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ कर्ज़ माफ किये। हमारी सरकार ने दशकों से लंबित 17 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया है। पहले की सरकार में 12 से 15 लोगों को आवास स्वीकृत होता था। परंतु हमारी सरकार ने  42 लाख से अधिक पीएम आवास,मुख्यमंत्री आवास दिए हैं। 
 

Content Writer

Ramkesh