योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54 IPS अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 09:12 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बडा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 54 अधिकारियों का तबादल कर दिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार को इसी पद पर गौतमबुद्धनगर भेजा गया है जबकि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द दूबे को कुमार के स्थान पर सहारनपुर भेजा गया है। आगरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) धुले सुशील चन्द्रभान को हाथरस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि मऊ के पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी को बुलन्दशहर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवा संतोष कुमार मिश्रा को अमरोहा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ के सेनानायक राजेश एस को मैनपुरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के सेनानायक आर पी पाण्डेय को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि डीजीपी मुख्यालय में तैनात अर्पणा गांगुली को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है। गोरखपुर नगर के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को संतकबीरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यातायात निदेशालय लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को इसी पद पर बलरामपुर भेजा गया है।

रेलवे झांसी में तैनात पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार को सिद्धार्थनगर भेजा गया है जबकि मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना को बहराइच भेजा गया है। बरेली में तैनात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यमुना प्रसाद को कुशीनगर जबकि डीजीपी मुख्यालय में सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह को गाजियाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि लखनऊ की पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में सेनानायक बनाया गया है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को लखनऊ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक शिवाशिम्पी चन्नपा को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। महोबा में तैनात पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को इसी पद पर रायबरेली भेजा गया है जबकि प्रतापगढ से पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय को इसी पद पर सुल्तानपुर भेजा गया है। सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक मृगेन्द्र सिंह को सीतापुर, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को बस्ती से जौनपुर ,पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर पूर्वी सोमेन वर्मा को गाजीपुर ,गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमती सुजाता सिंह को बलिया , पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद नगर अभिषेक यादव को मऊ,पुलिस अधीक्षक वाराणसी देहात आशीष तिवारी को मिर्जापुर ,पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर पश्चिम सचीन्द्र पटेल को भदोही भेजा गया है।

11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात सेनानायक हरिश्चंद्र को पुलिस अधीक्षक कन्नौज ,पुलिस अधीक्षक अलीगढ देहात संकल्प वर्मा को पुलिस अधीक्षक बस्ती, इलाहाबाद रेलवे में तैनात पुलिस अधीक्षक कबीन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ,कानपुर देहात में तैनात पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को एटीएस लखनऊ ,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट दिनेश पाल सिंह को कानपुर देहात ,पुलिस अधीक्षक बलिया रामप्रताप सिंह को सोनभद्र,लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रताप गोपेन्द्र यादव को चित्रकूट ,रेलवे मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को प्रतापगढ, लखनऊ पुलिस भर्ती बोर्ड से पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द दुबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा, ,विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ के सेनानायक विपिन कुमार मिश्रा को हरदोई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि हरदोई के पुलिस अधीक्षक चन्द प्रकाश को बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इलाहाबाद नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गाजियाबाद में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद ,सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा अनुराग वत्स को पुलिस अधीक्षक उत्तरी लखनऊ, सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली आकाश तोमर को पुलिस अधीक्षक नगर गाजियाबाद ,सहायक पुलिस अधीक्षक वाराणसी अनुराग आर्य को पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर,सहायक पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर डा. गौरव ग्रोवर को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कानपुर नगर,सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्रीमती सुनीति को पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर देहात,सहायक पुलिस अधीक्षक लखनऊ रोहित सिंह सहजवान को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली,

सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ अमित कुमार को वाराणसी देहात,सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक लखनऊ देहात,सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ देहात,सहायक पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद गणेश प्रसाद शाहा को पुलिस अधीक्षक गोरखपुर नगर,सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आगरा,सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ सिद्धार्थशंकर मीना को पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद,सहायक परिसायक राज्यपाल डा. अभिषेक महाजन राज्यपाल के परिसायक बने रहेंगे तथा कानपुर नगर की सहायक पुलिस अधीक्षक  ख्याति गर्ग को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली के पद पर तैनात किया गया है।