योगी सरकार ने संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कसी कमर, यूपी में शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 04:37 PM (IST)

लखनऊ: संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई। अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।       

अभियान के तहत आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को संचारी रोग के बारे और उससे बचाव के तरीके के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर जांच की व्यवस्था कराई जा सकेगी। आशा वर्कर्स लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगी और अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा। वे लोगों को साफ पानी पीने और आसपास साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही लोगों को अपने आसपास पानी इकट्ठा होने से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया जा रहा है और इसके बचाव के तरीके को भी बताया जा रहा है।       

इसके साथ मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर हर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें संचारी रोग के उपचार की भी सुविधा दी जा रही है और लोगों को बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

Content Writer

Mamta Yadav