UP Politics: शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अधिकारी भी झूठ बोलते हैं

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 10:58 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) मे पुलिस (police) और प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

BJP सरकार में न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा
अपने गृह जिले इटावा में एक निजी स्कूल के शुभारंभ मौके पर यादव ने कहा कि योगी सरकार की नाक के नीचे हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार जात-पात के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई दूसरी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हुए है। हर संस्था और यहां तक की न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।

'अब अधिकारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए'
शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है, जब आईएएस, आईपीएस अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन अब अधिकारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता और नीचे तक जाता है। गौरतलब कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। सदन में भी लगातार शिवपाल सिंह यादव सरकार के खिलाफ हमलावर रहे हैं।

Content Writer

Mamta Yadav